संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले की थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायालय) ने ब्रह्मानंद पाण्डेय पुत्र रामराज पांडे निवासी ग्राम बौरव्यास थाना धर्मसिंहवा) पर जिला बदर की कार्रवाई की है। एडीएम कोर्ट के आदेश पर ब्रह्मानंद पाण्डेय को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित कर दिया गया है। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को नोटिस देकर जनपद की सीमा से बाहर कराया। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा ने बताया कि अगले छह माह ...