समस्तीपुर, मार्च 8 -- वारिसनगर। मथुरापुर घाट से इलमासनगर की ओर चलने वाले टोटो चालकों की मनमानी इन दिनों चरम पर है। मनमाना भाड़ा नहीं देने पर एक महिला के साथ बदसलूकी कर उसका मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद से पीड़ित महिला के परिजनों और गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। वहीं स्थानीय प्रशासन व कुछ गणमान्य लोग मामले को शांत कराने व मोबाइल बरामद कराने के प्रयास में जुट गये। जानकारी के अनुसार शेखोपुर पंचायत के बेगमपुर वार्ड 9 निवासी सुजीत कुमार पासवान की पत्नी मुस्कान देवी 6 मार्च की शाम सारी गांव से मथुरापुर घाट चौक घरेलू सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान टोटो चालक द्वारा मनमाना भाड़ा मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात पर टोटो चालक मो. चांद ने महिला के सा...