पिथौरागढ़, मई 13 -- पिथौरागढ़। गुंजी में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का गुरुवार से आगाज होगा। बुधवार को नगर के खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। बताया कि प्रशिक्षण अभियान में उनके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री भी शामिल होंगे। यहां जिला सह प्रभारी निर्मल मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र शाह, जिला महामंत्री इन्द्र लुठी, दिवाकर जोशी, पूर्व कोपरेटिव अध्यक्ष मनोज सामंत, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...