अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़ । संगम विहार कॉलोनी निवासी गुंजन ने सीए फाइनल की परीक्षा पास की है। गुंजन ने इस सफलता का मुख्य श्रेय पिता वरिष्ठ एडवोकेट हेमंत कुमार को दिया है। बता दें कि उनके भाई पीयूष कुमार सीए है। भाभी यशस्वी ईवाई में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी बहन निहारिका भी वर्तमान में एसीसीए की तैयारी कर रही हैं। माता मीनाक्षी को गुंजन ने अपनी सफलता का आधार बताया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...