फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। घरेलू कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण की दिशा में फरीदाबाद की आवासीय सोसाइटियां नई मिसाल कायम कर रही हैं। गीले कचरे को खाद में बदलने और सूखे कचरे को रिसाइक्लिंग के लिए भेजने की पहल के चलते ग्रेटर फरीदाबाद की कई सोसाइटियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित सम्मान समारोह में सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी को एसओआरटी प्रोजेक्ट फेज-7 के तहत बेस्ट सोसाइटी ऑफ द ईयर श्रेणी में रनर-अप अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रभावी कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। ...