गीले एवं सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण कर उसका समुचित निष्पादन करें
जहानाबाद, मई 23 -- सूरजपुर पंचायत भवन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को ले बैठक हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर पंचायत भवन में शुक्रवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया पार्वती देवी ने की। इस अवसर पर पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अमन कुमार एवं पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण कर उसका समुचित निष्पादन किया जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर पर साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.