गीला कचरा निस्तारित नहीं करने वाले 60 संस्थानों को अंतिम चेतावनी
हल्द्वानी, अगस्त 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर को स्वच्छ रखने और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। हर दिन एक कुंतल से ज्यादा गीला कचरा जमा करने वाले 60 संस्थानों ने निगम के नोटिस के बाद भी निस्तारण की व्यवस्था नहीं की है। अब इन्हें अंतिम चेतावनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। नियमावली के अनुसार शहरी क्षेत्र के बड़े संस्थानों को अपने यहां निकलने वाले गीले कूड़े के निस्तारण के लिए स्वयं इंतजाम करना है। इसके लिए निगम की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। जांच में पाया गया कि 60 संस्थानों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में गीला कूड़ा निकलता है, लेकिन उसके निस्तारण की कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.