किशनगंज, मई 22 -- किशनगंज। उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर, किशनगंज, में इस माह यूथ एंड ईको क्लब के निर्धारित विषय "कचरा प्रबंधन" के अंतर्गत एक जागरूकता एवं गतिविधि आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की इको क्लब नोडल शिक्षिका एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कुमारी गुड्डी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गीला, सूखा एवं हानिकारक कचरे के सही प्रबंधन की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- गीला, सूखा और हानिकारक कचरे के सही प्रबंधन की विधि बताईकार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरे, नीले एवं लाल डस्टबिन उपयोगिता और किस प्रकार के कचरे को किस डब्बे में डालना चाहिए, इस विषय पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही कचरे के पुनर्चक्रण (रीसाइकिल) की प्रक्रिया को भी सरल एवं गतिविधि आधारित तरीके...