आरा, फरवरी 16 -- कोईलवर, एक संवाददाता। गीधा औद्योगिक प्रक्षेत्र में लंबे समय से किए गए अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन का डंडा चला। जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पूरे औद्योगिक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूरे प्रक्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में अफरातफरी मची रही। इस अभियान में सड़क किनारे स्थायी रूप से कब्जा कर संचालित की जा रही दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक ढांचों के साथ साथ सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई छोटी-मोटी दुकानों को भी हटाया गया। प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटवाया, जिससे मुख्य सड़क और आंतरिक मार्गों पर वर्षों से बाधित आवागमन सुचारू हो सका। औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य रास्ते अंडरपास वर्षों से खड़ी बालू लदे ट्रक को भी हटवाया गया, जिसकी शिकायत स्थानीय उद्...