आरा, जनवरी 4 -- -भोजपुर के गीधा स्थित लोहा फैक्ट्री में रविवार की सुबह हुआ हादसा -क्रेन से हटाने के दौरान लोहा टकराने के बाद मजदूर पर गिरा कॉलम -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गीधा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोहा फैक्ट्री में रविवार की सुबह एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। भारी लोहे की चपेट में आने से गंभीर रूप से मजदूर की जान चली गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत मजदूर गीधा थाना क्षेत्र के जलपुरा (बीरमपुर) गांव निवासी स्व. स्नेही प्रसाद का 39 वर्षीय पुत्र अशोक स्नेही प्रसाद था। वह गीधा स्थित पाइनेक्स नामक लोहा फैक्ट्री में ग्राइंडर चलाने का काम करता था। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मची रही। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.