संभल, मार्च 5 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव भदरौला में खेत पर काम कर रहे परिवार की चार माह की बच्ची पर गीदड़ ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची घायल हो गई। बताया गया कि हुक्म सिंह सैनी अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ खेत में आलू खोद रहे थे। उनके साथ उनकी चार माह की बेटी रिदिया भी पास में थी। इसी दौरान अचानक एक गीदड़ आया और बच्ची पर हमला कर दिया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गीदड़ भाग गया। घायल बच्ची को परिजन तुरंत इलाज के लिए ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के खेतों और झाड़ियों में अक्सर जंगली जानवर दिखाई देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...