बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- गीत संगीत व नृत्य के साथ 3 दिवसीय यूथ फेस्ट का आगाज खंदकपर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित फोटो : ग्रुप डांस : बिहारशरीफ खंदकपर में सोमवार को तीन दिवसीय यूथ फेस्ट में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते नन्हे कलाकार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। खंदकपर में सोमवार को गीत संगीत व नृत्य के साथ तीन दिवसीय यूथ फेस्ट का आगाज हुआ। इसमें सैकड़ों नन्हे कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं, भाषण, क्विज व अन्य खेल कूद भी हुए। इसके विजेताओं को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. जोसेफ टीटी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में ढाई सौ बच्चे शामिल हैं। पहले दिन छात्रों ने एक्शन सॉन्ग, ग्रुप डांस, एकल गायन, समूह गायन, फैशन शो, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।...