हाजीपुर, अप्रैल 9 -- महुआ । एक संवाददाता अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजे दो दिवसीय महुआ महोत्सव का बुधवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में गीत-नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ शुभारंभ हो गया। उद्घाटन स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने किया। उनके साथ जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएचडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि महुआ महोत्सव उत्सव नहीं बल्कि जीवंत संस्कृति है। इस महोत्सव के द्वारा महुआ वासियों को कुछ सीखने और कुछ करने के लिए विभिन्न स्टॉल के...