प्रयागराज, फरवरी 8 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिनी विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रो. उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि एनएसएस व्यक्ति के शारीरिक, बौद्धिक एवं आत्मिक विकास का सशक्त माध्यम है तथा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना प्रत्येक स्वयंसेवक का दायित्व है। इसी क्रम में लोकगीत आधारित गीत-गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गौरी शर्मा प्रथम, गार्गी मिश्रा द्वितीय तथा नाज तृतीय रहीं। मुस्कान अरोरा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सुगंध कुमार चौधरी, डॉ. पार्थ डे, डॉ. नीता साहू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...