एटा, फरवरी 5 -- एटा महोत्सव में गुरुवार रात गीत-गजल म्यूजिकल इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें में उत्कर्ष के ठुमकों ने जहां दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। वहीं कई गायकों की सुरीली आवाज सुन श्रोता मंत्रमुग्ध होकर नाचते दिखे। कार्यक्रम में सिंगर प्रिया ने अपनी मधुर आवाज में पुराने गीत से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने राम चाहे लीला चाहे, दो लफ्जों की है, दिल की कहानी जैसे मशहूर गीतों को सुनाकर श्रोताओं आनंदित कर दिया। कार्यक्रम के मध्य में जया भारती के नृत्य ने पंडाल में समां बांध दिया। अतिथि और दर्शक उनके नृत्य के साथ ही खुद भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा छुप गए तारे नजारे, गुलाबी आंखें, जैसे पुराने गीत को सुन श्रोता गुनगुनाते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश दिनेश चंद्र एवं एमएसीटी जिला जज अहमद उल्ला खान ने फीता क...