जामताड़ा, अप्रैल 15 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड के खामारबाद पंचायत स्थित नीलकंठपुर गांव में सोमवार देर रात शिव मंदिर परिसर भक्ति और सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो उठा। चड़क पूजा के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय बांग्ला जात्रा पाला ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। हर वर्ष की तरह इस बार भी सोलह आना कमेटी के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से हुई। जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। वहीं कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से सिंदुर आछे स्वामी नेय कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- गोला में विधायक ममता देवी ने छऊ नृत्य का किया उदघाटन कहानी के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से मंचित किया गया। जिससे दर्शक देर रात तक कार्य...