अल्मोड़ा, दिसम्बर 15 -- नगर स्थित बडन मेमोरियल चर्च में रविवार को वाइट-गिफ्ट समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में सुंदर गीतों और प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह की महिमा बताई गई। बडन मेमोरियल चर्च में वाइट-गिफ्ट समारोह का आयोजन डब्ल्यू एससीएस की बहनों की ओर से किया गया। इसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म को लघु नाटक के रूप में दर्शाया गया। बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म संपूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ। उनके कार्यों व उपदेशों ने समाज को सत्य, शांति और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सुदर गीत और प्रार्थनाएं भी गाई गई और उनके माध्यम से प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। सभा के अंत में पादरी रॉबिंसन दास की ओर से प्रार्थना की गई। सभी के लिए शांति और सद्भाव की कामना की। यहां शिखा दास, रागिनी मैसी, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.