सराईकेला, जून 13 -- खरसावां । खरसावां के गीतिलता गांव में 15 जून को मासंत परब के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार 14 जून को जागरण के रूप में मनाया जाएगा । रात में छऊ नृत्य का आयोजन होगा जिसने स्थानीय छऊ मंडली नृत्य प्रस्तुत करेंगे । बताया जाता है कि 15 जून को भोले बाबा शिव शंकर का पूजा अर्चना गीतिलता मंदिर में की जाएगी । मेला में आंगुन माडा एवं रजनी फुड़ा कार्यक्रम मुख्य आकर्षक का केंद्र बिंदु रहेगा । इस पर्व को बड़ाबाम्बो समेत आसपास के कुड़मी बहुल गांवो में भाटू ( दामाद )पर्व के नाम पर इस पर्ब मनाने का प्रचलन है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...