गीतिका को मिली नीट में सफलता, किया सम्मानित
मथुरा, जुलाई 26 -- हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में उस समय हर्ष और गौरव का वातावरण छा गया, जब विद्यालय की मेधावी छात्रा गीतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 623 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 4474 अर्जित की। इस उल्लेखनीय सफलता से उन्होंने विद्यालय, अपने परिवार तथा सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। गीतिका अग्रवाल ने इससे पूर्व सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उनकी यह निरंतर सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प तथा गुरुजनों एवं अभिभावकों के सतत मार्गदर्शन का प्रेरणादायी परिणाम है। इस संदर्भ में विद्यालय में एक प्रेरक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की पूर्व छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.