लखनऊ, दिसम्बर 1 -- वेद विद्यालय के 51 बटुकों व आचार्यो ने किया सम्पूर्ण गीता का पाठ लखनऊ, संवाददाता। श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री बाबा नीब करौरी जी वेद विद्यालय में सोमवार को गीता जयंती का भव्य आयोजन हुआ। जयंती समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व शुक्ल यजुर्वेद व सामवेद से वैदिक मंगलाचरण हुआ। वेद विद्यालय के 51 वेदपाठी बटुकों और आचार्यों द्वारा सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद गीता का सामुहिक पाठ किया गया। इसके बाद 'श्रीमद्भगवद्गीता में प्रतिपादित जीवन दर्शन' विषय पर आयोजित व्याख्यान में विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय औरैया के पूर्व प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में गीता को जानने व समझने की इच्छा बड़े-बड़े लोगों में जागृत हो रही है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.