हजारीबाग, मई 7 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। जबरा शिव मंदिर स्थित गीता साइंस इंटर कॉलेज ने इंटर साइंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। कॉलेज के कुल 96 विद्यार्थियों में से 77 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी एवं 13 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष 87 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार एवं सचिव चित्रदयाल कुमार ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों को बेहतर पठन-पाठन एवं अनुशासन का मार्गदर्शन दिया गया, जिसके कारण छात्रों ने साइंस संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज लगातार बेहतर परिणाम देकर नया इतिहास रच रहा है। यह भी पढ़ें- अन्नदा कॉलेज का इंटर परीक्षा परिणाम रहा शानदार कॉलेज के छात्र प्रिंस कुमार दास ने 444 अंक प्...