लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, संवाददाता। सनातन महापरिषद भारत की ओर से शहीद पथ, ओमैक्स आर-टू परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को श्रीमद्भगवद्गीता पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य श्लोकों का पाठ और उनके आध्यात्मिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने श्रीमद्भगवद्गीता के महत्वपूर्ण संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य ज्ञानधारा है, जो व्यक्ति को कर्तव्य, धर्म और आत्मबोध का मार्ग दिखाती है।महापरिषद के उत्तरखंड प्रदेश अध्यक्ष योगी महेन्द्रनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भजन, कीर्तन, नृत्य के बीच गौरांग प्रभु ने दिया गीता का दिव्य संदेश उन्हों...