मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट एवं कुश फाउंडेशन ने सोमवार को राम गंगा विहार स्थित गीता पार्क में श्री गीता महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें सभी सात सौ श्लोकों पर आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामना की गई। आचार्य धीरशांत दास ने श्लोकों का उच्चारण कर महायज्ञ संपन्न कराया। कथा व्यास धीरशांत दास ने बताया कि महाभारत के शांति पर्व से हमें गीता का इतिहास इसी स्वरूप में प्राप्त होता है। त्रेतायुग के आदि ने परमेश्वर संबंधी इस विज्ञान का उपदेश मनु को दिया। मनुष्य के जनक मनु ने इसे अपने पुत्र इक्ष्वाकु को दिया। इक्ष्वाकु इस पृथ्वी के शासक और रघुकुल के पूर्वज थे। जिसमें भगवान श्री राम ने अवतार लिया। इससे प्रमाणित होता है कि मानव समाज में महाराज इक्ष्वाकु के काल से ही श्रीमद्भागवत गीता विद्यमान थी। इसे भगवान ने लगभग 5000 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.