गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जलभराव की समस्या मानसून में नहीं रहे इसे लेकर नगर आयुक्त ने मंगलवार को प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त अजय जैन ने रेती चौक, साहबगंज किराना मंडी, मिर्जापुर पंपिंग स्टेशन से होते हुए हनुमान गढ़ी मंदिर के पीछे से जाकर तकियाघाट में मिलने वाले बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त को निरीक्षण में गीता प्रेस के उत्तरी गेट के पास नाला पूरी तरह से कूड़े एवं सिल्ट से भरा मिला। जोनल अधिकारी द्वारा बताया गया कि यहां नाले के ऊपर पक्के स्लैब बने हुए हैं। नाले की सफाई के लिए छोटे छोटे चैंबर बने हुए है, यहां पोकलेन एवं जेसीबी से नाले की सफाई नहीं हो पाती है। यह भी पढ़ें- पादप उपचार विधि से साफ होंगे रामगढ़झील में गिरने वाले नाले मैनुअल ही सफाई कर्मचारियों से नाले की सफाई कराई जाती है। न...