हजारीबाग, मार्च 28 -- बड़कागांव, प्रतिनिधिप्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत की मुखिया गीता देवी ने पंचायत के दर्जनों राम भक्तों के बीच अंग वस्त्र का वितरण किया। अंग वस्त्र वितरण करने के पश्चात तलसवार पंचायत की ओर से निकाली गई रामनवमी की झांकी एवं जुलूस को हरली रामनवमी मेलाटांड़ के लिए रवाना किया। गीता ने कहा कि हम सभी श्री रामचंद्र जी के बताए हुए मार्गों पर चलें तभी समाज का संपूर्ण विकास होगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ,सुभाष राणा ,पिंटू कुमार ,केदार महतो, के अलावा दर्जनों राम भक्त उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...