मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मीरापुर। कस्बे के नन्ही दुनिया जूनियर हाईस्कूल में आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम नन्हें-मुन्ने बच्चों ने श्री मद्भागवत गीता के प्रथम, मध्य व अंतिम श्लोक का पाठ किया। गीता ज्ञान प्रतियगिता में कक्षा 4 की छात्रा हर्षिता व कक्षा 8 की छात्रा वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की छात्रा खुशी रानी व कक्षा 5 के छात्र वंश रस्तौगी व कक्षा 4 की छात्रा अवि तालियान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान मुख्य अतिथ...