गंगापार, फरवरी 6 -- गांधी शांति निकेतन इंटर कालेज गौहनिया में आयोजित यथार्थ गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार ने गीता के महात्म्य को बताते हुए कहा कि गीता न केवल धर्म का उपदेश देती है, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। गीता के उपदेशों पर चलकर हम न केवल स्वयं का बल्कि समाज का कल्याण कर सकते हैं। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि दुर्विजय सिंह अपर महाअधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने कहा कि गीता की महिमा का वर्णन वाणी द्वारा करना किसी व्यक्ति के सामर्थ्य में नहीं है, क्योंकि यह एक परम रहस्यमय ग्रंथ है।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों के पाठ से हुई। गीता के छठवें अध्याय की प्रतियोगित...