बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता गीता जयंती पर कथावाचक यज्ञेश मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप को लेकर उसका महात्म्य बताया। श्री राम संकीर्तन का 17वां वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन भोले महाराज ने किया। कथावाचक ने कहा कि गीता में कही गई श्रीकृष्ण की बातें आज भी जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती हैं। गीता के उपदेश जीवन को नई राह दिखाते हैं। इस दौरान जगदीश प्रसाद मिश्रा, अनिल तिवारी, जगत शुक्ला, अनुराग शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...