साहिबगंज, दिसम्बर 28 -- बरहड़वा। गीता जयंती पर कृष्ण भक्तों की ओर से रविवार को यहां नगर भ्रमण के अलावा अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये गये। मौके पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ नगर भ्रमण में शामिल हुए। नगर भ्रमण की शुरुआत काली तल्ला स्थित राधा माधव मंदिर से हुई। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। यह यात्रा हाटपाड़ा रोड, थाना रोड, हाई स्कूल रोड, सब्जी मंडी रोड, स्टेशन चौक रोड और कुशवाहा टोला रोड होते हुए आरबी प्लेस पहुंच समापन हुआ। नगर भ्रमण के दौरान भक्तों ने 'हरे राम हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे' के गगनभेदी जयकारे लगाए। भक्ति गीतों, शंखनाद और कीर्तन से मार्गों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर भ्रमण के समापन के बाद आरबी प्लेस में दोपहर एक बजे से भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.