चाईबासा, मार्च 15 -- गुवा । गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरा गांव के उपर टोला में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिल गई है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसका उद्घाटन जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी द्वारा किए जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली नहीं होने के कारण लोग वर्षों से ढिबरी और लालटेन के सहारे जीवन जीने को मजबूर थे। बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी होती थी और अंधेरा रहने के कारण घरों में जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता था। चुनाव के दौरान कई बार सांसद और विधायक को गांव में बिजली व्यवस्था करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी। बाद में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.