लखनऊ, फरवरी 8 -- श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को 'गीता का उपदेश - साइकिल के संग' विषयक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. सोनिया नित्यानंद उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड साइकिल यात्रा में सहभागिता करने वाले जैन साइक्लिस्टों सहित खेल के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों द्वारा योग व सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। सनातन महापरिषद भारत, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआ। रैली 1090 चौराहा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.