गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित जैपुरिया स्कूल ऑफ बिजनेस में शनिवार को 15वां दीक्षांत समारोह हुआ। पीजीडीएम (2024-26) बैच के 224 छात्रों को मैनेजमेंट की डिग्री दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गीताली सुनेजा को स्वर्ण पदक व सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार मिला। निहारिका गर्ग को रजत और अनुष्का शर्मा व पीयूष कुमार को संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिया। पूर्व छात्रा शिवांगी त्यागी को डॉ. राजाराम जैपुरिया अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीकांत सोमानी ने प्रेरित किया। ग्रुप के अध्यक्ष शिशिर जैपुरिया ने नैतिक मूल्यों और पेशेवर संतुलन के महत्व को समझाया। यह भी पढ़ें- CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में हुई देरी, NTA ने बदला टाइम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...