जमशेदपुर, जुलाई 12 -- हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) ने औचक जांच की। बुधवार को हुई इस जांच में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। पेंट्रीकार में बेबी फूड नहीं मिला, आग बुझाने के यंत्र का लाइसेंस गायब था और खाद्य सामग्रियों का रेट चार्ट भी नहीं लगा था। 'नो बिल नो पेमेंट' का स्टीकर किसी कर्मचारी की यूनिफॉर्म पर नहीं था। चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। सीसीआई के अनुस्सर, सुपरवाइजर समेत ज्यादातर कर्मचारी बिना यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के थे। सुपरवाइजर ने मांगने पर भी अपना लाइसेंस नहीं दिखाया। सीसीआई ने आरपीएफ और अन्य विभागों के साथ की गई इस जांच रिपोर्ट को खड़गपुर मंडल रेल मुख्यालय भेज दिया है。 यह भी पढ़ें- Varanasi News: ट्रेनों में खाद्य पदार्थों के भंडारण-वितरण में रहे स्वच्छताजानकारी के ल...