बरेली, जून 7 -- साहित्यकार ज्ञान स्वरूप कुमुद स्मृति-सम्मान समिति की तरफ से स्टेडियम रोड स्थित लोक खुशहाली सभागार में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय की डीन डॉ. तूलिका सक्सेना, अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ का आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर पीलीभीत के गीतकार संजय पांडेय को कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान और तथा प्रो. तूलिका सक्सेना को कुमुद स्मृति-सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. महेश मधुकर, अध्यक्ष डॉ. अखिलेश गुप्ता और सचिव उपमेंद्र सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...