लखनऊ, दिसम्बर 14 -- बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) की ओर से रविवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव बंथरा में मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया। वहीं झाकियों, गीतों और सामूहिक नृत्यों द्वारा यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। बिशप डा आरसी शेत ने कहा कि यीशु मसीह ने जनमानस के कल्याण, मानव जीवन को बचाने, पाप को जड़ से समाप्त करने, शांति स्थापित करने के लिए मानव रूप में जन्म लिया। अपना जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित किया। यह आयोजन बंथरा स्थित भाई पप्पू के आवास पर आयोजित किया गया। दया का घर द्वारा इस तरह के कार्यक्रम 25 दिसंबर तक अलग -अलग स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...