गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सीधे तौर पर गोरखपुर के लिए भले ही कोई विशेष घोषणा नहीं की हो लेकिन एमएसएमई सेक्टर को सौगातों का असर गीडा से लेकर धुरियापार तक दिखना तय माना जा रहा है। मेगा टेक्सटाइल पार्क के गोरखपुर में स्थापित होने की भी पूरी संभावना दिख रही है। वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योगों को बढ़ावा के साथ ही इनसे प्रस्तावित सरकारी खरीद से गीडा के उद्योगों को बूस्टर डोज मिलने की उम्मीद है। गोरखपुर में टेक्सटाइल पार्क की घोषणा 2006 में ही हुई थी। लेकिन जमीन में विवाद में प्रोजेक्ट फंस गया। इसके बाद 2008 में भी उद्यमियों के प्रयासों से मंजूरी मिली। लेकिन राजनीतिक खींचतान में टेक्सटाइल पार्क फाइलों में ही दफन हो गया। बजट में मेगा टेक्सटाइल पार्क की घोषणा ने उद्यमियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.