गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। गीडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनुज मलिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति देकर उनके कार्यों की सराहना की। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा परिसर में फ्लैटेड फैक्टरी का लोकार्पण किया था। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं में बेहतर योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में बीरेंद्र कुमार निषाद, सिद्धार्थ शंकर गुप्ता, अनिरुद्ध कुमार, राम सनेशी सिंह, सावन कुमार, गौरव कुमार, संदीप मौर्या, आनंद मोहन, मनीष कुमार, ओमप्रकाश और वाल्मीकि कुमार शामिल र...