गोरखपुर, मई 25 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के अडिलापार गांव स्थित सेमरहवां बाबा स्थान के पास सोमवार सुबह आमी नदी में बोरे में बंद एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और गला काटकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने आमी नदी पुल के नीचे बोरे में शव उतराता देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। बोरे से शव निकालने पर युवक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला कटा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। युवक ने काले रंग की जींस और भूरे रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस को शव की ...