गोरखपुर, मार्च 19 -- सहजनवा/हिन्दुस्तान संवाददाता। गीडा क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित एक वुड प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। घटना की जानकारी पर गीडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि फैक्ट्री में रखी लकड़ियां अभी भी सुलग रही हैं और धुआं निकल रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पु...