गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता उद्योग विभाग फरवरी के अंत या फिर मार्च में लखनऊ में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों में जुट गया है। गीडा के साथ ही 23 विभाग लक्ष्य को पूरा करने की कवायद में जुटे हुए हैं। उद्योग विभाग ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के साथ ही 23 अन्य सरकारी विभागों के लिए 7000 करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया था। अभी तक 5000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उद्योग विभाग द्वारा सर्वाधिक लक्ष्य जीडीए को दिया गया था। प्राधिकरण 3500 के निवेश लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 1860 करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने में सफल रहा है। निवेश के मामले में आबकारी विभाग ने रिकॉर्ड कायम किया है। 300 करोड़ रुपये निवेश के लक्ष्य के सापेक्ष आबकारी विभाग ...