गोरखपुर, अप्रैल 17 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा में उद्योगों को अपने कच्चे और तैयार मॉल के रखरखाव को लेकर अब काफी सहूलियत होगी। गीडा क्षेत्र में तीन वेयर हाउस के निर्माण के लिए मुंबई की कंपनी ने आवेदन किया है। इसी क्रम में यूपीसीडा ने एसडीएम को पत्र भेज कर भूमि चिह्नित करके विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। तहसील प्रशासन भूमि चिह्नित करने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। गीडा में उद्योगों के स्थापना के साथ ही फैक्ट्रियों में प्रयोग होने वाले कच्चे माल और तैयार सामानों को रखने को लेकर बड़ी समस्या आती है। अब फैक्ट्रियों में उत्पादन होने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर पार्किग के 9 स्थल चिह्नित मुम्बई की संस्था मैसर्स पीपल ट्री लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ने गीडा क्षेत्र में तीन वेयर हाउस स्थापित ...