गोरखपुर, सितम्बर 29 -- सचित्र प्रदूषण फैलाने वाली यूनिटों पर कार्रवाई को लेकर सख्ती गीडा सीईओ ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब नालों के पानी की भी जांच कराई जाएगी। मंगलवार को गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदूषण का प्रभाव अधिकारियों ने गीडा क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले उत्प्रवाह और उससे होने वाले संभावित प्रदूषण पर चर्चा की। सीईओ ने क्षेत्रीय अधिकारी-प्रदूषण ...