रुद्रप्रयाग, नवम्बर 30 -- तिलवाड़ा नगर पंचायत के गीड़ भुतेर गांव में रविवार को चक्रव्यूह का भब्य मंचन किया गया। इस मौके पर अभिमन्यु वध देखकर दर्शक भावुक हुए। जबकि बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन को देखने पहुंचे। चक्रव्यूह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि महाभारतकालीन युद्ध के दौरान चक्रव्यूह पांडव-कौरव के बीच हुए युद्ध का एक जीवंत उदाहरण है जिसे आज भी गांवों में आयोजित किया जाता है। छल कपट से अभिमन्यु का वध किया गया। विधायक ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। कहा कि आज के दौर में पहाड़ के गांवों में लोग इस विधा को मंचन के माध्यम से जीवित रखे हुए हैं। साथ ही नई पीढ़ी को भी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करा रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक...