बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता स्कूल में प्रधानाध्यापक खुद ही बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा खेलने लगे तो क्या होगा? बांदा में यही हुआ। कमासिन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छिलोलर में गिल्ली-डंडा खेलते समय हेडमास्टर के हाथ से छूटकर डंडा एक छात्रा की आंख में जा लगा। घायल छात्रा का चित्रकूट में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर बीएसए ने मामले में बीईओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। छिलोलर निवासी रामदीन पुत्र धर्मराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी आरती देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। 20 दिसंबर को वह स्कूल गई थी। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी छिलोलर पढ़ाने की बजाय स्कूल प्रांगण...