प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराग। एसआरएन अस्पताल में दुर्लभ बीमारी गिलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित दो मरीजों को नया जीवन मिला। पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के एनेस्थिसिया आईसीयू में भर्ती सैदाबाद के तनिश (19) और सहसो के आर्यन (17) सोमवार को अपने घर जाएंगे। शनिवार को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, वरिष्ठ न्यूरो फिजीशियन डॉ. कमलेश सोनकर व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुक्तेश सिंह ने दोनों मरीजों को शुभकामना दी। डॉ. कमलेश ने बताया कि जीबीएस तब होती है जब प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से तंत्रिका तंत्र पर हमला कर देती है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, सुन्नता और लकवा भी हो सकता है। बारहवीं के छात्र आर्यन को छह महीने पहले बुखार हुआ और पूरा शरीर सुन्न हो गया। निजी अस्पताल में चले इलाज में 10 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन फायदा नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.