चतरा, अप्रैल 18 -- कुंदा, प्रतिनिधि। कुंदा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिला अफीम के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव में अवैध अफीम छीपा कर रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अनगड्डा गाँव निवाशी सुधीर गंझू, पिता चन्द्रदेव गंझू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम गिला अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...