नई दिल्ली, जून 17 -- MacBook लेना का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐप्पल का पॉपुलर मैकबुक बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं MacBook Air M5 की, जिसे इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। दरअसल, Flipkart इस मैकबुक मॉडल पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है, जिससे यह हजारों रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 1,19,900 रुपये थी। यह 13.6-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। चलिए डिटेल में बताते हैं ऑफर में कितना सस्ता मिल रहा है यह मैकबुक मॉडल...गिर गए MacBook Air M5 के दाम, इतनी रह गई कीमत फ्लिपकार्ट पर, 1,19,900 रुपये में लॉन्च हुआ MacBook Air M5 इस समय 1,09,496 रुपये कीमत (Midnight) के साथ लिस्टेड है। इस कीमत में 16GB रैम और 512GB स्टोर...