मैनपुरी, दिसम्बर 6 -- जन-समस्याओं की सुनवाई के दौरान नसीरपुर निवासी भानू चौहान ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को बताया कि गांव की सड़क पर लगा हाईटेंशन लाइन का सीमेंट का पोल जर्जर होकर कभी भी गिर सकता है। इसकी जानकारी कई बार अधिकारियों को देने के बावजूद पोल नहीं बदला गया। मंत्री ने मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के प्रतिनिधि को तुरंत पोल बदलने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि जनपद में जहां भी जर्जर पोल या ढीले तार हैं, उन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त कराया जाए तथा अविद्युतीकृत मजरों का चिन्हांकन कर वहां विद्युतीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं को सही बिल देने, विद्युत चोरी रोकने, तथा ओटीएस योजना का व्यापक प्रचार कर हर बकाएदार को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अवैध कब्जे, दीवार तोड़कर अतिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.