मुजफ्फरपुर, जून 24 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले के भेल्दी-अमनौर पथ पर मंगलवार की देर रात गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। इसमें जैतपुर थाना क्षेत्र के बिसरपट्टी निवासी जीविका कर्मी महादेव भक्त की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई पारू थाने के गरीबा निवासी शत्रुघ्न भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे कार सवार ने सड़क किनारे गिरे साले और बहनोई को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महादेव भक्त को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शत्रुघ्न भक्त को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार महादेव भक्त अपने बहनोई के साथ सारण जिले के अमनौर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी इसी दौरान भेल्दी-अमनौर पथ पर बाइक अनियंत्रित होक...