गिरी हुई चाबी से घर का ताला खोलकर लाख रुपये के जेवरात चोरी
फतेहपुर, जून 28 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के कोठा बखरिया गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब एक लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। रविवार सुबह कमरे का सामान बिखरा मिलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोठा बखरिया गांव निवासी शिवदेवी पत्नी स्व. रघुवीर रैदास अपने दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। उनका दूसरा बेटा बाहर नौकरी करता है। शिवदेवी ने बताया कि घर की दो चाबियां थीं, जिनमें से एक दो दिन पहले कहीं गिर गई थी। यह भी पढ़ें- गांव के बाहर बने मकान में डेढ़ लाख नकदी व जेवर चोरी, फोरेंसिक को नहीं मिले साक्ष्य आशंका है कि उसी चाबी का इस्तेमाल कर चोरों ने कमरे का ताला खोला और अलमारी में रखे सोने का एक बाला, एक माला, एक जोड़ी बाली और तोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.